
दो साल में ही सुदूर गाँवों में 4जी व 5जी नेटवर्क ने अपना पैर पसारा
आज विश्व संचार दिवस है और अब नई-नई टेक्नोलॉजी के आ जाने से सूचनाओं के आदान-प्रदान में काफी सहूलियत हुई है I छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र जहाँ पहले लोग जाने से भी डरते थे, जहाँ नेटवर्क की सुविधा तक नहीं थी I आज नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी 4जी नेटवर्क दौड़ रही है I केंद्र सरकार की योजना के तहत प्रदेश के 18 जिलों में 525 गाँवों में दो साल के अंदर ही 4जी नेटवर्क का जाल बिछ चुका है I केंद्र सरकार ने LWEI योजना के जरिये शुरू हुए इस प्रोजेक्ट में 841 करोड़ की लागत से 971 गांवों में मोबाइल टावर लगाना अभी बाकि है जिसे जल्द पूरा करने की तैयारी है I

READ MORE :

Leave a Reply