
अवैध रूप से प्लाट पर कब्जा नगर निगम ने बाउंड्री किया ध्वस्त
रायपुर नगर निगम द्वारा अवैध रूप से जमीन को कब्ज़ा करने पर कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम ने दुर्गा विहार कॉलोनी डंडा में अवैध रूप से प्लाटिंग करने पर एक्शन ली है। कई जगहों पर प्लाटों में डीपीसी और बाउंड्रीवाल किया गया था जिसे निगम ने ध्वस्त कर दिया है। इस पर जिन लोगों ने जमीन खरीदी है, वे लोग नगर निगम से सवाल कर रहे हैं कि उन्होंने यह जमीन बिल्डर्स से खरीदी है ? अगर जमीन अवैध है तो फिर इसकी रजिस्ट्री क्यों होती है? ऐसा नियम ही क्यों बनांया गया है कि पहले जमीन रजिस्ट्री कराओ फिर पैसे खर्च कर जमीन में बाउंड्रीवाल बनवाओ और उसे नगर निगम आकर तोड़ दे ।
कई लोगों ने कहा कि जब उन्होंने प्लाट खरीदा तो वैध और अवैध के संबंध में जानकारी ही नहीं थी। निगम की कार्रवाई के बाद उन्हें पता चला कि उनका प्लाट अवैध है। निगम की कार्रवाई के दौरान कई लोगों के घरों की बिजली तक काट दी गई। जिसे लेकर वहां रहने वालों ने कहा कि हमारा कनेक्शन अवैध कैसे हुआ? हमने तो पैसा देकर टीसी कनेक्शन लिया है। इसके बाद लाइट जलाते हैं। समय पर बिजली बिल भी पटाते हैं। इसके बाद नगर निगम ने हमारा कनेक्शन ध्वस्त किया।

READ MORE :

Leave a Reply