अपने सेहत को दें लम्हें चंद आइये जानते हैं पानी पीना कितना है फ़ायदेमंद

हमारे दैनिक जीवन में पानी का कितना महत्व है हम इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं | शरीर को स्वस्थ्य बनाये रखने के लिए रोजाना प्रयाप्त मात्रा में पानी अवश्य पीना चाहिए I पानी की कमी से हमारे शरीर में कई तरह के बीमारियों का होने का खतरा बना रहता है I कम पानी पीने से शरीर के आंतरिक अंगों के ख़राब होने का खतरा रहता है जिससे पाचन से सम्बंधित समस्याएँ हो सकती हैं I इसलिए दिन में 5 से 8 गिलास हो सके तो 1-1 घंटे के अंतराल में 1 गिलास पानी पीने की आदत डालें I हालाँकि पानी पीने का भी एक तरीका होता है, कभी भी खड़े होकर पानी नहीं पीना चाहिए और न ही जल्दबाजी में पीना चाहिए | पानी हमेशा बैठकर और आराम से पीना चाहिए I रात्रि के समय ज्यादा मात्रा में पानी पीने से परहेज करना चाहिए क्योंकि इससे किडनी डैमेज होने का खतरा रहता है I खाना खाने के लगभग आधे घंटे के बाद पानी पीने से खाना अच्छे से पचता है I

READ MORE :
https://golden36garh.com/?p=2975
Leave a Reply