Tag: WATER

  • छत्तीसगढ़ के ग्राम पिपलावंद में डबरी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत

    डबरी में डूबने से दो बच्चों की मौत, छत्तीसगढ़ में पानी के हादसों में बढ़ी संख्या

    जगदलपुर के भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलावंद में रविवार शाम को दो बच्चों की डबरी में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान तीन वर्षीय ईश्वरी, पिता बुलकुराम और चार वर्षीय विकास, पिता नंदूराम के रूप में हुई है। दोनों बच्चे एक ही मोहल्ले के निवासी थे और साथ में खेलते थे।

    घटना के अनुसार, ईश्वरी अपनी मां रायमती के साथ हैंडपंप में पानी भरने गई थी और विकास भी उनके साथ था। रायमती के पानी भरने में व्यस्त रहने के दौरान दोनों बच्चे खेलते-खेलते डबरी की ओर चले गए। जब बच्चों का कोई पता नहीं चला, तो परिजनों और गांववालों ने उन्हें खोजने की कोशिश की। अंततः शाम करीब सात बजे बच्चों के शव हैंडपंप से लगभग 500 मीटर दूर डबरी में मिले। इस घटना ने पूरे गांव को हिला दिया है।

    इस घटना से संबंधित, पिछले डेढ़ माह में बस्तर और बीजापुर जिलों में पानी में डूबने से अब तक छह बच्चों की मौत हो चुकी है, जिनमें सभी पांच साल से कम उम्र के थे।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=6294

    https://golden36garh.com/?p=6309

  • अपने सेहत को दें लम्हें चंद आइये जानते हैं पानी पीना कितना है फ़ायदेमंद

    अपने सेहत को दें लम्हें चंद आइये जानते हैं पानी पीना कितना है फ़ायदेमंद

    हमारे दैनिक जीवन में पानी का कितना महत्व है हम इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं | शरीर को स्वस्थ्य बनाये रखने के लिए रोजाना प्रयाप्त मात्रा में पानी अवश्य पीना चाहिए I पानी की कमी से हमारे शरीर में कई तरह के बीमारियों का होने का खतरा बना रहता है I कम पानी पीने से शरीर के आंतरिक अंगों के ख़राब होने का खतरा रहता है जिससे पाचन से सम्बंधित समस्याएँ हो सकती हैं I इसलिए दिन में 5 से 8 गिलास हो सके तो 1-1 घंटे के अंतराल में 1 गिलास पानी पीने की आदत डालें I हालाँकि पानी पीने का भी एक तरीका होता है, कभी भी खड़े होकर पानी नहीं पीना चाहिए और न ही जल्दबाजी में पीना चाहिए | पानी हमेशा बैठकर और आराम से पीना चाहिए I रात्रि के समय ज्यादा मात्रा में पानी पीने से परहेज करना चाहिए क्योंकि इससे किडनी डैमेज होने का खतरा रहता है I खाना खाने के लगभग आधे घंटे के बाद पानी पीने से खाना अच्छे से पचता है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=2975

    https://golden36garh.com/?p=3235

    https://golden36garh.com/?p=3241