पद्म श्री भारती बंधु,अभिनेता आकाश डहरिया सहित कला साहित्य से जुड़े विभूति सम्मानीत

पद्म श्री भारती बंधु , अभिनेता आकाश डहरिया सहित कला साहित्य से जुड़े विभूति सम्मानीत

पद्म श्री भारती बंधु, अभिनेता आकाश डहरिया सहित कला साहित्य से जुड़े विभूति सम्मानीत I

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतरगत आयकर विभाग द्वारा सांस्कृतिक गौरव कार्यक्रम सेंट जेवियर्स स्कूल भारतीय नगर में अयोजित किया गया। मुख्य आयकर आयुक्त बिरसा एक्का ने स्कूली बच्चों को संस्कृति बचाने के लिए प्रेरणा दी। कार्यक्रम में कला साहित्य से जुड़ी विभूतियों का सम्मान किया गया। आयकर विभाग द्वारा आयोजित सांस्कृतिक गौरव कार्यक्रम में केंद्र सरकार द्वारा क्रियान्वित अर्थिक, सांस्कृतिक, लोकगीत, लोकनृत्य, कलाकृति, कर्मा, पंडवानी, रावत नृत्य एवं शैक्षिक योजनाओ एवं नीतियों पर आधार एक पीपीटी प्रस्तुत किया गया।
सेंट जेवियर हाई स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती सुप्रिया ने स्कूल को सहभागी बनाने पर आयकर विभाग का आभार व्यक्त किया।

इन विभूतियों का हुआ सम्मान


सांस्कृतिक गौरव कार्यक्रम में कला संस्कृति एवं साहित्य के विशिष्ट प्रतिभावान व्यक्तित्व जिनको पद्मश्री से सम्मानित किया गया डॉ. स्वामी जी सी डी भारती उर्फ भारती बंधु, अभिनेताआकाश डहरिया (छालीवुड रत्न सम्मानीत ), रेखा देवार, सुनील वैष्णव, वासंती वैष्णव, डॉ. मंतराम यादव, केदार दुबे, डाॅ. विजय कुमार सिन्हा एवं हिलेन्द्र ठाकुर का सम्मान किया गया।
वही सांस्कृतिक कार्यक्रम में सभी अतिथियों के साथ-साथ विद्यालय में चित्रकला, संगीत, नृत्य आदि क्षेत्र में प्रतिभावान विद्यार्थी एवं शिक्षको को प्रशस्ति पत्र मोमेंटो को उनके समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए उन्हें सम्मनित किया गया। इस कार्यक्रम के अपडेट जानने के लिए आप आकाश डहरिया के इंस्टाग्राम प्रोफाइल में जाके चेक कर सकते हैं। @akash.dahariya06

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=2732

https://golden36garh.com/?p=2738

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *