10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए प्री बोर्ड परीक्षा की तारीख हुई घोषित

प्री बोर्ड परीक्षा

20 जनवरी से शुरू होंगी प्री बोर्ड परीक्षाएं, समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग ने इस बार 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए अहम कदम उठाया है। शिक्षा विभाग ने अगले महीने से यानी जनवरी महीने में प्री बोर्ड परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है।

परीक्षा की समय-सारिणी जारी
डीपीआई ने पहले ही प्री बोर्ड परीक्षा की गाइडलाइंस जारी कर दी थीं, और अब सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को परीक्षा की समय-सारिणी भी भेज दी गई है। 10वीं और 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षा 20 जनवरी से शुरू होकर 29 जनवरी तक चलेगी। शिक्षा विभाग ने इन दिनों बढ़ते ठण्ड को देखते हुए परीक्षा का आयोजन दोपहर 12 बजे से 3:15 बजे तक कराने का निर्णय लिया है ताकि विद्यार्थियों को किसी भी तरह का कोई दिक्कत ना हो।

प्री बोर्ड एग्जाम से विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
शिक्षा विभाग का यह कदम छात्रों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए प्रैक्टिस का अवसर प्रदान करेगा। साथ ही प्री बोर्ड परीक्षा से छात्रों को बोर्ड परीक्षा के पैटर्न को समझने और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद मिलेगी।

इस परीक्षा से छात्रों में साकारात्मक असर होगा और छात्रों में बोर्ड परीक्षा को लेकर होने वाले तनाव से भी चिंतामुक्त करने में मदद करेगा। छात्र अभी से सेलेबस के लिए प्रिपेयर रहेंगे तो बोर्ड एग्जाम के लिए उनको ज्यादा भागदौड़ नहीं करना पड़ेगा।

Read More :

5.3 तीव्रता का आया भूकंप, बस्तर के कई जिलों में हिली धरती

राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा ‘भाजपा सच्चाई से क्यों डर रही है?’

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts