Tag: PreBoardExams

  • 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए प्री बोर्ड परीक्षा की तारीख हुई घोषित

    10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए प्री बोर्ड परीक्षा की तारीख हुई घोषित

    प्री बोर्ड परीक्षा

    20 जनवरी से शुरू होंगी प्री बोर्ड परीक्षाएं, समय-सारिणी जारी

    छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग ने इस बार 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए अहम कदम उठाया है। शिक्षा विभाग ने अगले महीने से यानी जनवरी महीने में प्री बोर्ड परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है।

    परीक्षा की समय-सारिणी जारी
    डीपीआई ने पहले ही प्री बोर्ड परीक्षा की गाइडलाइंस जारी कर दी थीं, और अब सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को परीक्षा की समय-सारिणी भी भेज दी गई है। 10वीं और 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षा 20 जनवरी से शुरू होकर 29 जनवरी तक चलेगी। शिक्षा विभाग ने इन दिनों बढ़ते ठण्ड को देखते हुए परीक्षा का आयोजन दोपहर 12 बजे से 3:15 बजे तक कराने का निर्णय लिया है ताकि विद्यार्थियों को किसी भी तरह का कोई दिक्कत ना हो।

    प्री बोर्ड एग्जाम से विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
    शिक्षा विभाग का यह कदम छात्रों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए प्रैक्टिस का अवसर प्रदान करेगा। साथ ही प्री बोर्ड परीक्षा से छात्रों को बोर्ड परीक्षा के पैटर्न को समझने और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद मिलेगी।

    इस परीक्षा से छात्रों में साकारात्मक असर होगा और छात्रों में बोर्ड परीक्षा को लेकर होने वाले तनाव से भी चिंतामुक्त करने में मदद करेगा। छात्र अभी से सेलेबस के लिए प्रिपेयर रहेंगे तो बोर्ड एग्जाम के लिए उनको ज्यादा भागदौड़ नहीं करना पड़ेगा।

    Read More :

    5.3 तीव्रता का आया भूकंप, बस्तर के कई जिलों में हिली धरती

    राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा ‘भाजपा सच्चाई से क्यों डर रही है?’

  • सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा के लिए प्री-बोर्ड एग्जाम की तैयारी

    सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा के लिए प्री-बोर्ड एग्जाम की तैयारी

    जनवरी में होंगे छत्तीसगढ़ के 10वीं और 12वीं के प्री-बोर्ड एग्जाम

    जनवरी में होंगे छत्तीसगढ़ के 10वीं और 12वीं के प्री-बोर्ड एग्जाम

    छत्तीसगढ़ के स्कूलों में विद्यार्थियों के खराब रिजल्ट को देखते हुए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल 10 वीं और १२ वीं के विद्यार्थियों का इस बार प्रीबोर्ड एग्जाम लेने जा रही है I इसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है I

    शिक्षा विभाग के अनुसार, प्रीबोर्ड एग्जाम बोर्ड एग्जाम के तर्ज होगा और यह पूरे सेलेबस में से पूछा जाएगा I इसके लिए प्रदेश के सभी स्कूली शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि समय पर अपना सेलेबस शत प्रतिशत कम्पलीट करें I

    जारी आंकड़ों के मुताबिक़, पिछले कुछ सालों से प्रदेश में 10 वीं और १२ वीं के स्टूडेंट्स के ख़राब रिजल्ट आने की वजह से शिक्षा विभाग ने अपनी कमर कसी है और विद्यार्थियों के ख़राब भविष्य को उजाकर करने के लिए प्रीबोर्ड कराने का बीड़ा उठाया है I शिक्षा विभाग ने प्रीबोर्ड एग्जाम के लिए तिथि की भी घोषणा कर दी है I विभाग के अनुसार, प्रीबोर्ड एग्जाम जनवरी के तीसरे हफ्ते में कराये जाने की योजना है I

    माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शासकीय स्कूलों की तुलना निजी स्कूलों से करते हुए कहा कि  निजी स्कूलों के संचालक परीक्षा में अच्छे परिणाम के लिए बेहतर उपाय अपनाते हैं। लेकिन सरकारी स्कूलों में कोई खास उपाय नहीं अपनाए जाते।  जिससे सरकारी स्कूल के बच्चे पिछड़ जाते हैं। इसमें कक्षा शिक्षक का भी कुछ हद दोष है  I इन सभी कारणों को देखते हुए सरकार ने प्री-बोर्ड को शासन ने अनिवार्य कर दिया है। अब देखना है यह नई तकनीक 10 वीं और १२ वीं के रिजल्ट को किस हद तक सुधार कर पाता है I

    Read More :

    प्रधानमंत्री मोदी ने जमुई में भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    भाग्यश्री ने की आत्महत्या महिलाओं की सुरक्षा पर उठा सवाल