
“ओके” का गलतफहमी बना करोड़ों का घाटा, स्टेशन मास्टर से हुई बड़ी चूक
रेलवे विभाग में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहाँ स्टेशन मास्टर की एक गलती ने रेलवे को 3 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा दिया। घटना तब हुई जब स्टेशन मास्टर ने अपनी पत्नी से फोन पर बातचीत के दौरान “ओके” कहा, जिसे उसके सहयोगी ने ट्रेन को आगे बढ़ाने का इशारा समझ लिया और ट्रेन को नक्सल प्रभावित क्षेत्र में निषिद्ध समय में रवाना कर दिया। इस चूक के कारण रेलवे को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा और स्टेशन मास्टर को निलंबित कर दिया गया।
दरअसल, स्टेशन मास्टर का अपनी पत्नी से अक्सर झगड़ा होता था, जो ड्यूटी के दौरान बार-बार फोन करके विवाद करती थी। घटना के दिन भी इसी तरह की स्थिति में उन्होंने पत्नी से कहा कि वे घर आकर मामला सुलझा लेंगे। लेकिन उनके सहयोगी ने इसे ट्रेन के प्रस्थान का संकेत समझ लिया और गलती से मालगाड़ी को रवाना कर दिया, जो नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पहुँच गई। इस गंभीर गलती के बाद विभाग ने स्टेशन मास्टर को निलंबित कर दिया।
निलंबन के बाद, स्टेशन मास्टर ने हाई कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की। याचिका में उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी शादी के बाद भी अपने पूर्व प्रेमी से बात करती रही, जिससे उनके मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ा। उन्होंने कोर्ट में बताया कि पत्नी की इस हरकतों ने उनके पेशेवर और निजी जीवन में तनाव बढ़ा दिया था।
जस्टिस रजनी दुबे और जस्टिस संजय कुमार जायसवाल की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की और पत्नी के व्यवहार को पति के प्रति मानसिक क्रूरता मानते हुए स्टेशन मास्टर को तलाक की मंजूरी दे दी।
Read More :
धान खरीदी 14 नवंबर से शुरू, इस बार 160 लाख मीट्रिक टन खरीदने का लक्ष्य
उसलापुर और अन्य स्टेशनों पर फूड प्लाजा और फास्ट फूड यूनिट जल्द शुरू

Leave a Reply