छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘टीना टप्पर’ का टीज़र हुआ रिलीज

टीना टप्पर
इल्षा घोष

अमलेश नागेश और इल्षा घोष की छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘टीना टप्पर’ का टीज़र हुआ आउट

छत्तीसगढ़ी फिल्म “टीना टप्पर” का इंतजार अब खत्म हुआ है। इस फिल्म का ऑफिसियल टीज़र आज सुन्दरानी यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है, जिससे छत्तीसगढ़ी सिनेप्रेमियों में काफी उत्साह है। फिल्म में मुख्य भूमिका में अमलेश नागेश और इल्षा घोष हैं, जबकि नितेश कॉमेडियन, पप्पू चंद्राकर, अंजलि चौहान, फेकू पूनम, राजेश बाघमारे और अनीता वर्मा सहकलाकार के रूप में नजर आएंगे।

अमलेश नागेश

फिल्म का निर्देशन और लेखन प्रणव झा ने किया है, और इसके निर्माता रोशन विर्वानी और अजय सिंह हैं। इस 1 मिनट 21 सेकंड के टीज़र में अमलेश और इल्षा के बीच हो रही मजेदार नोक-झोंक को दिखाया गया है और थोड़ी बहुत कॉमेडी का तड़का देखने को मिल रहा है जो दर्शकों के बीच काफी पसंद की जा रही है। “टीना टप्पर” मितान मूवी के बैनर तले बन रही है और यह 20 दिसम्बर से छत्तीसगढ़ के सभी सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।

इस फिल्म के गाने अभी तक रिलीज नहीं हुए हैं, लेकिन टीज़र आने के बाद दर्शकों में उम्मीद है कि जल्द ही गाने भी आएंगे।

Read More :

धान खरीदी 14 नवंबर से शुरू, इस बार 160 लाख मीट्रिक टन खरीदने का लक्ष्य

उसलापुर और अन्य स्टेशनों पर फूड प्लाजा और फास्ट फूड यूनिट जल्द शुरू

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts