
दीपक बैज के विवादित पोस्ट पर गुजरात में एफआईआर,साइबर सेल ने शुरू की कार्रवाई
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का एक सोशल मीडिया पोस्ट उनके लिए मुसीबत बन गया है। दरअसल, गुजरात की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर किए गए उनके एक पोस्ट के बाद अहमदाबाद साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है और उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, दीपक बैज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें एक मरीज को समय पर इलाज न मिलने के कारण उसकी मृत्यु हो जाने की बात दिखाई गई। इस वीडियो को शेयर करते हुए बैज ने दावा किया था कि यह घटना गुजरात के एक अस्पताल की है, और उन्होंने इसे गुजरात की स्वास्थ्य सेवाओं की कमी के प्रमाण के रूप में पेश किया।
जब इस वीडियो की जांच की गई, तो पता चला कि यह वीडियो गुजरात का नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के एक अस्पताल का है। इसके बाद गुजरात पुलिस के साइबर सेल ने इसे फर्जी जानकारी फैलाने का मामला मानते हुए दीपक बैज के खिलाफ साइबर अपराध के तहत एफआईआर दर्ज की।
एफआईआर दर्ज होने के बाद दीपक बैज ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गुजरात, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकारें हैं, और वे सच को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। उनके अनुसार, यह भाजपा की राजनीति का हिस्सा है ताकि विपक्ष की आवाज को दबाया जा सके।
Read More :
धान खरीदी 14 नवंबर से शुरू, इस बार 160 लाख मीट्रिक टन खरीदने का लक्ष्य
उसलापुर और अन्य स्टेशनों पर फूड प्लाजा और फास्ट फूड यूनिट जल्द शुरू

Leave a Reply