सिरगिट्टी में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दो लोगों की मौत

बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी क्षेत्र के मेट्रिक चौक के पास मंगलवार की दोपहर हुए हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवारों को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में स्कूटी पर सवार अशोक साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल निजाम अंसारी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं ट्रक चालक घटना के बाद फरार हो गया है।

DEMO IMAGE

मौके पर मौजूद लोगों ने घायल निजाम को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और अशोक के परिवार को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर अशोक के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल निजाम को बेहतर इलाज के लिए अपोलो अस्पताल भेजा गया, लेकिन देर शाम उपचार के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

अशोक साहू सिरगिट्टी में रहते थे और जमीन के कारोबार से अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। दूसरी ओर, निजाम अंसारी मध्य प्रदेश के कोतमा भालूमाड़ा के रहने वाले थे और सिरगिट्टी में किराए के मकान में रहकर कोल्ड ड्रिंक डिलीवरी का काम करते थे। इस हादसे ने दोनों परिवारों का सहारा छीन लिया है।

पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जो बुधवार सुबह किया जाएगा। सिरगिट्टी टीआई विजय चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

Also Read :-

कोरबा की गेवरा खदान में डीजल चोरी का खुलासा

गुजरात में  वकील ने फर्जी जज बनकर सुनाया विवादित फैसला

@akb_gfx
@akb_gfx

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts