रायपुर में गणेश प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से इलाके में बढ़ा तनाव

बदमाशों ने गणेश पंडाल पर किया हमला, हिंदू संगठनों ने किया थाने का घेराव

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुछ बदमाशों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। शुक्रवार रात आजाद चौक थाना क्षेत्र के लाखेनगर इलाके में गणेश उत्सव के पंडाल में स्थापित भगवान गणेश की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय हिंदू संगठनों ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए थाने का घेराव किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पंडाल में रखी मूर्ति का निचला हिस्सा क्षतिग्रस्त करने के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग थाने की ओर बढ़ने लगे। स्थानीय पार्षद के नेतृत्व में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आजाद चौक थाने में पहुंचकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और तत्काल कार्रवाई की मांग की।

स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने लोगों से शांति की अपील करते हुए आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=6729

https://golden36garh.com/?p=6731

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts