धमतरी में तेंदुए के हमले से खौफ सुरक्षा के किये गये कड़े इंतजाम

धमतरी में तेंदुए का आतंक आंगन में खेल रही बच्ची की ले ली जान

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक खौफनाक घटना सामने आई है, जहां एक तेंदुए ने तीन साल की मासूम बच्ची पर हमला कर उसकी जान ले ली। घटना 30 अगस्त की शाम की है, जब बच्ची अपने घर के आंगन में खेल रही थी। तेंदुए ने अचानक हमला कर बच्ची को उठा लिया और उसे नोंचकर मार डाला। घटना से गांव में दहशत फैल गई है।

घटना के बाद, उसी रात तेंदुआ गांव में फिर से नजर आया और उसने एक बुजुर्ग व्यक्ति पर भी हमला कर दिया। बुजुर्ग बुधराम कमार घर के अंदर खाट पर सो रहे थे, जब तेंदुए ने उन पर हमला किया। हालांकि, उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर घरवालों ने तेंदुए को भागने पर मजबूर कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए नगरी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वन विभाग और पुलिस ने गांव में सुरक्षा के इंतजाम किए हैं, लेकिन तेंदुए के लगातार हमलों से ग्रामीणों में भय का माहौल है। तेंदुआ एक अन्य गांव, खुदुरपानी में भी एक पालतू कुत्ते को शिकार बना चुका है। वन विभाग के अधिकारी गांवों में जाकर लोगों को सजग कर रहे हैं और तेंदुए पर निगरानी बनाए हुए हैं।

इस घटना से पूरा इलाका दहशत में है, और वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए सक्रिय हो गई है।

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=6493

https://golden36garh.com/?p=6484

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts