केंद्रीय जेल बिलासपुर से पैरोल पर गए 22 बंदी हुए फरार प्रशासन की बढ़ी चिंता

बिलासपुर जेल से पैरोल पर गए बंदी गायब, संबंधित थानों में दर्ज हुई शिकायत

केंद्रीय जेल बिलासपुर से पैरोल पर गए 22 सजायाफ्ता बंदी जेल वापस नहीं लौटे, जिससे जेल प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। पैरोल की अवधि समाप्त होने के बाद भी बंदियों के न लौटने पर जेल प्रबंधन ने उनके स्वजन से संपर्क किया, लेकिन कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला।

जेल अधीक्षक के अनुसार, इन 22 बंदियों को विभिन्न अपराधों में सजा काटने के दौरान पैरोल पर छुट्टी दी गई थी। इनमें हत्या, दुष्कर्म, और अन्य गंभीर अपराधों के दोषी शामिल हैं। जेल प्रबंधन ने संबंधित थानों में इन बंदियों के फरार होने की जानकारी दी है और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। कोरोना महामारी के दौरान संक्रमण के खतरे को देखते हुए अच्छे आचरण वाले बंदियों को पैरोल पर छोड़ा गया था, और महामारी के कारण पैरोल की अवधि भी कई बार बढ़ाई गई। लेकिन पैरोल समाप्त होने के बाद भी यह 22 बंदी जेल वापस नहीं लौटे। अब जेल प्रशासन ने उनकी गिरफ्तारी के लिए संबंधित थानों को सूचित किया है।

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=6316

https://golden36garh.com/?p=6324

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts