पुलिस पर गंभीर आरोप लगाकर कबाड़ी ने खाया जहर इलाज से बची जान

पुलिस पर गंभीर आरोप लगाकर कबाड़ी ने खाया जहर इलाज से बची जान

शाहपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक कबाड़ी ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई। कबाड़ी ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुसाइड नोट में उसने पुलिस पर दुर्व्यवहार करने, झूठे मामले में फंसाने और छोड़ने के बदले 40 हजार रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाया है।

कबाड़ी का नाम राजकुमार है, जो कबाड़ का कारोबार करता है। उसके बेटे ने भी आरोप लगाए कि पुलिस ने उसके पिता को फोन कर झूठे आरोप में फंसाने की धमकी दी थी। बेटे के अनुसार, शुक्रवार शाम जब उसके पिता घर लौटे, तो वह काफी तनाव में थे। थोड़ी देर बाद अचानक उन्हें उल्टियां होने लगीं, तब उन्होंने जहर खाने की बात बताई। स्वजन तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका आईसीयू में इलाज चल रहा है।

वहीं, पुलिस ने इन आरोपों से इंकार किया है। पुलिस का कहना है कि कबाड़ी ने चोरी का माल लिया था, और उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी। पुलिस ने कबाड़ी द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है और कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=6196

https://golden36garh.com/?p=6200

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts