रायपुर में 11 अगस्त से शुरू होगी शिवमहापुराण कथा

रायपुर में 11 अगस्त से शुरू होगी शिवमहापुराण कथा

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाली श्री शिवमहापुराण कथा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। यह शिवमहापुराण कथा 11 अगस्त से 16 अगस्त तक नवा रायपुर के ग्राम गनौद-खरखराडीह में आयोजित की जाएगी। कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के प्रवचनों को सुनने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रायपुर पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। डीएसपी यातायात, गुरजीत सिंह ने बताया कि कथा स्थल के आसपास के मार्गों पर मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।

शहर के पचपेड़ीनाका, तेलीबांधा, आरंग, मंदिर हसौद, अभनपुर, राजिम-गरियाबंद आदि क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग मार्ग और पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। श्रद्धालु अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर पार्क कर, पैदल कथा स्थल तक पहुंच सकेंगे।

पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक एडवायजरी में बताया गया है कि सेक्टर 30, आइडीटीआर ग्राम तेंदुआ से कार्यक्रम स्थल की ओर और तामासिवनी-बिरबिरा-गनौद मार्ग पर ग्राम बिरबिरा से गनौद की ओर, तथा नया रायपुर के ग्राम पलौद चौक से ग्राम गनौद की ओर मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों का सम्मान करें।

श्री शिवमहापुराण कथा के सफल आयोजन के लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=6012

https://golden36garh.com/?p=6019

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts