
“स्त्री 2” ने एडवांस बुकिंग में मारी बाजी बॉक्स ऑफिस पर मचाने वाला है धमाल
राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना की मल्टीस्टारर फिल्म “स्त्री 2” 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म 2018 की सुपरहिट हॉरर कॉमेडी “स्त्री” का सीक्वल है। “स्त्री 2” की एडवांस बुकिंग ने पहले ही धूम मचा दी है, जहां 1 लाख 24 हजार से ज्यादा टिकटें बुक हो चुकी हैं और अब तक लगभग 4 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है।
फिल्म का मुकाबला अक्षय कुमार की “खेल खेल में” और जॉन अब्राहम की “वेदा” से होगा, लेकिन “स्त्री 2” को लंबा वीकेंड मिलने का फायदा मिल सकता है। इस बार फिल्म में “सरकटे“ का आतंक देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को और भी रोमांचित करने वाला है।
फिल्म का बजट लगभग 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है और अगर इसकी कहानी दर्शकों को पसंद आती है, तो यह बॉक्स ऑफिस पर बड़े धमाके कर सकती है। फिल्म के ट्रेलर और सॉन्ग “आई नहीं” को भी दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है, जिसे भोजपुरी के पॉवर स्टार पवन सिंह ने गाया है।
“स्त्री 2” के रिलीज से पहले ही इतनी शानदार शुरुआत ने मेकर्स के हौसले बढ़ा दिए हैं।
इन्हें भी पढ़िए :-
Leave a Reply