
मुख्यमंत्री की फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर गलत इस्तेमाल करने वाले आरोपी साहूकार खान को राजस्थान के अलवर से गिरफ्तार कर लिया गया है। रायपुर के सिविल लाइन थाना पुलिस ने आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी साहूकार खान (40) अलवर, राजस्थान का निवासी है और वह बड़े चेहरों की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसका दुरुपयोग करता था। पुलिस ने आरोपी के पास से वह मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है, जिससे वह इस अपराध को अंजाम दे रहा था।
तकनीकी विश्लेषण और गहन जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार किया। अब पुलिस अन्य संभावित मामलों की भी जांच कर रही है। यह मामला तब सामने आया जब 1 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम से एक फर्जी फेसबुक अकाउंट से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट और मैसेज भेजे गए थे।
READ MORE :
Leave a Reply