
नई व्यवस्था से भू-अभिलेख सुधार अब ग्राम पंचायत स्तर पर
अब लोगों को भू-अभिलेखों में त्रुटि सुधार के लिए पटवारी और तहसील कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। राज्य शासन एक नई व्यवस्था लागू करने जा रहा है, जिसके तहत ग्राम पंचायत स्तर पर ही त्रुटियों का समाधान किया जाएगा। इस प्रक्रिया में ग्राम सभा आयोजित की जाएगी, जहां पटवारी, आरआई और तहसीलदार की उपस्थिति में त्रुटियों को सुधारने का कार्य किया जाएगा।
राजस्व एवं खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने गुरुवार को इस नई व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजस्व मामलों के लंबित प्रकरणों के समाधान के लिए पहले से शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, लेकिन अब नई व्यवस्था के तहत लोगों की ऋण पुस्तिका, बी-1, खसरा और अन्य भू-अभिलेखों में ऑनलाइन सुधार किया जाएगा, जिससे लोगों को कार्यालयों में भटकना नहीं पड़ेगा।
इसके अतिरिक्त, खेल क्षेत्र में भी सकारात्मक बदलाव होने जा रहे हैं। 29 अगस्त को आयोजित होने वाले खेल अलंकरण समारोह से पहले, उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची जारी करने की प्रक्रिया चल रही है, जो पिछले वर्षों से लंबित थी। इसके साथ ही, विभिन्न खेलों के लिए कोचों की भर्ती प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी, जिससे प्रदेशभर की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा।
READ MORE :
Leave a Reply