
प्रदेश में झमाझम बारिश से कई जगह हुआ तबाह
छत्तीसगढ़ में इन दिनों बारिश अपने उफान पर है राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है I मौसम विभाग ने 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है I वहीं बेमेतरा जिले में बारिश के चलते कलेक्टर ने स्कूलों में तीन दिन छुट्टी की घोषणा कर दी है I कई जगहों से बारिश के कारण हादसों की भी खबरें आ रही हैं I कोंडागांव जिले में टॉयलेट की दीवार गिरने से एक दस साल की बच्ची की मौत हो गई I

गरियाबंद जिले में बना 14.50 लाख का बना चेकडैम दो सप्ताह में ही बरसात से ढह गया I कुछ सप्ताह पहले प्रदेश में बारिश से बदहाल था I लेकिन फिर से बारिश ने अपनी रफ़्तार पकड़ी है I छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को 506.4 मिमी. बारिश रिकॉर्ड किया गया I पूरे प्रदेश में बीजापुर जिले में सबसे अधिक 94 प्रतिशत बारिश हुआ I बीजापुर में अब तक 1137.3 मिमी. बारिश रिकॉर्ड किया गया है I
बालोद, नारायणपुर, सुकमा, मोहला मानपुर और बालोद बाजार पाँच जिलों में अब तक काफी अच्छी बारिश हुई है I वहीं सरगुजा जिले में औसत से कम बारिश हुई है I इसके अलावा बेमेतरा, दुर्ग, मनेद्रगढ़, कोरिया, सक्ती, सूरजपुर इन जगहों में भी कुछ खास बरसात नहीं हुआ है I
READ MORE :
Leave a Reply