
बिलासपुर SECR के निर्माण कार्यों के लिए 6922 करोड़ का बजट हुआ पारित

23 जुलाई को संसद में 2024-25 का केन्द्रीय बजट पेश किया गया I केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसके संदर्भ में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये प्रेसवार्ता कर रेलवे की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं और नई योजनाओं के लिए बजट प्रावधान के बारे में जानकारी दी I केन्द्रीय रेल मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय बिलासपुर SECR को 311 करोड़ रूपये का बजट मिलता था I वहीं बीजेपी सरकार के समय यह बजट उससे कई गुना बढ़ाकर 6922 करोड़ हो गया है I इस राशि को 37000 अलग-अलग प्रोजेक्ट पर खर्च किया जाना है I
केंद्रीय रेलवे मंत्री ने प्रेसवार्ता में बताया कि 2009 से 2014 के बीच में छत्तीसगढ़ में प्रतिवर्ष 6 किमी. ही रेल लाइन का विस्तार हुआ था जबकि 2014 से 2024 के बीच प्रति वर्ष 100 किमी. रेल लाइन का निर्माण हुआ I अश्विनी वैष्णव ने वार्ता में बताया कि छत्तीसगढ़ में 37018 करोड़ की लागत से 2731 किमी. के 25 नई रेल लाइन की परियोजनाओं पर काम चल रहा है I इसमें से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राज्य के 32 स्टेशनों का विकास किया जा रहा है, जिसमें अकलतरा, अंबिकापुर, बैकुंठपुर रोड, बालोद, बाराद्वार, बिल्हा, भानुप्रतापपुर, भाटापारा, भिलाई, भिलाई नगर, भिलाई पावर हाउस, बिलासपुर, चांपा, दल्लीराजहरा, डोंगरगढ़, दुर्ग, हथबंध, जगदलपुर, जांजगीर नैला, कोरबा, महासमुंद, मंदिर हसौद, मरौदा, निपनिया, पेंड्रा रोड, रायगढ़, रायपुर जंक्शन, राज नांदगांव, सरोना, तिल्दा-नेवरा, उरकुरा और उसलापुर स्टेशन को शामिल किया गया है I
केन्द्रीय रेल मंत्री ने कहा कि 2014 से अब तक प्रदेश में 141 रेलवे ओवरब्रिज और अंडरब्रिज का निर्माण किया गया है I अब दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का 460 किमी. का सेक्शन ऑटोमेटिक सिग्नल से लेस है I बजट जारी होने के बाद दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रेल खंडों में ऑटोमेटिक सिग्नल के कार्यों में तेजी लाया जाएगा I
READ MORE :
Leave a Reply