
सराफा कारोबारी का सोने से भरा बैग लेकर चोर हुए फरार
रायगढ़ शहर के चक्रधर नगर चौक के पास ओम ज्वेलर्स में चोरी की घटना घटित हुई I सराफा कारोबारी के दुकान में काम करने वाली महिला द्वारा रोजाना दुकान को बंद किया जाता था I दुकान में रखे सोने-चाँदी के आभूषणों को दुकान बंद करने के पश्चात् दुकान संचालक अपने घर में ले जाकर सुरक्षित रख देता था I दुकान संचालक का घर सरला विला में दुकान से करीब 40 से 50 कदम की दूरी पर ही था I यह घटना कल मंगलवार की है I

बताया जा रहा है कि दुकान संचालक दुकान बंद करने के बाद हमेशा की तरह अपने दुकान में रखे आभूषणों को दो बैग में भरकर अपने कर्मचारियों द्वारा भिजवाता था I मंगलवार की शाम को जब कर्मचारी सोने और चाँदी से भरा बैग लेकर दुकान संचालक के घर जा रहे थे तभी पल्सर बाइक में सवार दो लोग बैग छीनकर फरार हो गये I
हालांकि चोरी की घटना सीसी टीवी में कैद हो गया I तत्काल चोरी की घटना की सूचना ज्वेलर्स दुकान संचालक ने चक्रधर नगर थाने में दिया तो पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल और सायबर टीम घटनास्थल पर पहुँचे I पुलिस वारदात का मुआयना करने के बाद शहर के चारों ओर नाकाबंदी कर धरपकड़ के लिए सर्च अभियान तेज कर दिया I लेकिन 12 घंटे के बाद भी चोरों का कोई अता पता नहीं चला I बताया जा रहा है कि इस इलाके में इससे पहले भी इस तरह के घटनाएँ पहले भी घटित हो चुकी हैं I
READ MORE :

Leave a Reply