
गांजा की तस्करी करने वाले दो युवक गिरफ्तार
गरियाबंद जिले के अंतर्गत देवभोग थाना में एक मुखबिर ने सूचित कर बताया कि ग्राम टिकरापारा खुंटगाँव के पास स्कॉर्पियो में दो लोग बोरी में गांजा भरकर उड़ीसा से खुंटागाँव की ओर आ रहे हैं I मुखबिर के बताए अनुसार पुलिस रेड कार्रवाही करते खुंटागाँव के सेंदमुड़ा मार्ग पर उस गाड़ी का इन्तजार कर रहे थे I उसी दौरान सेंदमुड़ा मार्ग पर सिल्वर कलर की स्कॉर्पियो जिसका गाड़ी नंबर CG04JC7500 आता है तो पुलिस नाकाबंदी कर रोकती है तो अपराधी भागने का प्रयास करते हैं I लेकिन पुलिस घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लेती है I पुलिस ने पूछताछ किया तो ड्राईवर ने अपना नाम चन्दन पंडा (24) और गाड़ी में बैठा युवक का नाम अतुल कुमार पंडा (38) दोनों उड़ीसा के रहने वाला बताया I उनके पास से 69.440 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया जिसका कीमत करीब 6,94,000 लाख रूपये बताया जा रहा है I उन्हें एनडीपीसी अधिनियम के तहत अपराध पाए जाने पर उन्हें अदालत में पेश किया I बाकि आगे की कार्यवाही कोर्ट से फैसला आने के बाद किया जाता है I

READ MORE :
Leave a Reply