
दो हफ़्तों में सरिया की कीमतों में हुई भारी गिरावट
इमारतों में लगने वाली सामानों की मार्केट में मांग कम होने पर छड़ की कीमतों में भारी गिरावट आई है I पिछले दो सप्ताह भर में सरिया की कीमतों में 1,500रु प्रति टन की भरी गिरावट देखने को मिली है I कारखानों में इन दिनों सरिया 55,500रु प्रति टन और फुटकर में 59,000 प्रति टन के भाव से बिक रहा है I सरिया व्यापारियों का कहना है की कोल और आयरन की कीमतों पर स्थिरता है | इसका मुख्य कारण बारिश को बताया जा रहा है जिसके चलते कोल माइंस में पानी भर जाने से खदानों से प्राप्त मात्रा में कोयला का सप्लाई नहीं हो पा रहा है जिससे लोहे की फैक्ट्रियों में कच्चे लोहे से सरिया निर्माण की प्रक्रिया धीमी पड़ गई है I इन सभी कारणों से सरिया के रेट में गिरावट देखने को मिल रही है I
इसकी तुलना अगर मार्च 2022 से करें तो सरिया अभी 21,000 रु सस्ती मिल रही है I वर्ष 2022 में सरिया 8,0000 रु प्रति टन तक पहुँच गया था I मार्च 2022 के बाद से सरिया के कीमतों गिरावट का दौर चलता आ रहा है और अब तक 25 % तक की गिरावट देखने को मिल चुकी है I
READ MORE :
Leave a Reply