
जमीन माफियाओं ने मुक्तिधाम पर चलाया ट्रैक्टर
कबीरधाम जिले के ग्राम चरखुराकला में मुक्तिधाम वाले जमीन पर ट्रैक्टर चलाने का मामला सामने आया है I इसका विरोध पटवा पाटस्कर समाज के लोग कर रहे हैं I क्योंकि ये मुक्तिधाम उन्हीं की है | जमीन दलालों ने उस जमीन पर ट्रैक्टर चलाकर उसे कब्ज़ा करना चाहते हैं I पटवा पाटस्कर समाज के लोग इसका थाने में शिकायत दर्ज कर जमीन को कब्जा मुक्त कर कब्जा करने वाले दलालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर है I
जिला अध्यक्ष हितेश पाटस्कर शाम को टहलने निकला था तो उसने देखा कि सैकड़ों साल पुराने मुक्तिधाम को ट्रैक्टर जुताई कर उसे समतल बनाने का काम कर रहे हैं I जिसमें उनके पूर्वजों के मठों के ऊपर ट्रैक्टर चला दिया गया I पूर्वजों के इस अपमान के चलते पटवा पाटस्कर समाज के लोग थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करा दी है I
READ MORE :

Leave a Reply