गुम हुए 200 नग मोबाइल का पुलिस ने किया वितरण

गुम हुए 200 नग मोबाइल का पुलिस ने किया वितरण

आजकल हर दिन चोरी के मामले सामने आ रहे हैं I हर रोज थाने में चोरी के खिलाफ मामले में सैकड़ों केस दर्ज हो रहे हैं I बिलासपुर में भी आये दिन चोरी में मामले सामने आ रहे हैं लेकिन यहाँ चोरों ने कोई रूपये पैसे नहीं बल्कि सैकड़ों मोबाइल चोरी कर इतिहास रच दिया है I

बिलासपुर जिले के कई थानों से लगातार मोबाइल चोरी की शिकायत आने पर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा खोज अभियान चालू कर छत्तीसगढ़ और इसकी सीमा से लगे हुए राज्यों से कुल 200 नग मोबाईल बरामद किया गया I जिसको पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने जिनका-जिनका मोबाइल गुम हुआ था उनको सूचित कर वापस कर दिया I पुलिस ने बताया कि बरामद किये मोबाइलों की कीमत लगभग 30 लाख रूपये है I गुम हुए मोबाइल धारकों ने मोबाइल पाकर पुलिस टीम को धन्यवाद किया I

गुम हुए मोबाइलों को खोज अभियान के तहत ढूंढने में ए.सी.सी.यू. बिलासपुर निरीक्षक राजेश मिश्रा, उपनिरीक्षक अजहर उद्दीन, आरक्षक तरुण केशरवानी, निखिल राव, प्रशांत सिंह, सत्या पाटले, सतीस भारद्वाज आदि पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही I

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=4259

https://golden36garh.com/?p=4254

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts