
बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे पर अभी भी सस्पेंस
छत्तीसगढ़ के मंत्री और सांसद बन चुके बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है I उन्होंने गुरुवार को मीडिया के सामने आकर बोला कि वे अभी इस्तीफा देने के इरादे में नहीं हैं मुझे इस पर कोई हड़बड़ी नहीं है अभी I जब मुख्यमंत्री का आदेश आएगा तो उस समय इस्तीफा दे दूंगा I
बृजमोहन अग्रवाल इस समय रायपुर दक्षिण में विधायक और बीजेपी में मंत्री पद पर पदस्त हैं I पहले कयास लगाये जा रहे थे कि केंद्र में मंत्री बनेंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया I अब बृजमोहन सांसद या विधायक में से कोई एक पद पर रहकर ही कार्यभार संभाल सकते हैं I वैसे अभी रायपुर लोकसभा में चुनाव जीतकर सांसद बने हुए हैं I फ़िलहाल जब तक मुख्यमंत्री का आदेश नहीं आ जाता तब जैसा चल रहा है सब कुछ वैसा ही चलता रहेगा I
READ MORE :

Leave a Reply