
प्रेसर IED ब्लास्ट से निर्दोष ग्रामीण ने गँवाया अपना पैर
बीजापुर जिले में नक्सिलयों द्वारा लगाये गये प्रेशर IED की चपेट में आने से एक 22 साल के युवक का पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया I दायें पैर पूरा उखड़ गया है जबकि बाएँ पैर में भी काफी चोटें आयी है I जवानों ने घायल युवक का कैम्प में मरहमपट्टी किया उसके बाद बीजापुर के अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया I
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, घायल मांडवी नन्दा छुटवाई गाँव का निवासी है, जो अपने ट्रेक्टर से तर्रेम की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में किनारे पर ट्रेक्टर को रोककर पेशाब करने गया तो नक्सलियों द्वारा बिछाये गये प्रेशर IED में पैर रख दिया और विस्फोट होने से उसके पैरों में गंभीर चोटें आई हैं I नक्सलियों ने प्रेशर IED जवानों को मारने के लिए बिछाये थे लेकिन ग्रामीण युवक इसकी चपेट में आ गया जिससे बड़ा हादसा हो गया I अब तक कुल 5 लोगों की महीने भर में IED ब्लास्ट से मौत हो चुकी है I
READ MORE :
Leave a Reply to छत्तीसगढ़ में 10 लोकसभा सीटों में भाजपा की बढ़त – GOLDEN CHHATTISGARH Cancel reply