Tag: BIJAPUR IED BLAST LATEST NEWS

  • बीजेपी नेता और कलेक्टर की धमकी भरे ऑडियो हुआ वायरल

    बीजेपी नेता और कलेक्टर की धमकी भरे ऑडियो हुआ वायरल

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में कलेक्टर और बीजेपी नेता अजय सिंह के बीच हुए तीखे बहस का ऑडियो वायरल होने से हडकंप मच गया है I इस वायरल ऑडियो में बीजेपी नेता द्वारा जिले के कलेक्टर को चार दिनों के अन्दर जान से मारने की धमकी दी जा रही है I वहीं बीजेपी नेता द्वारा कलेक्टर को नौकर बताया जा रहा है I इस वायरल ऑडियो में बीजेपी नेता और कलेक्टर एक-दूसरे की औकात नापने की बात करते नजर आ रहे हैं I

    इस समय बीजापुर में वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है I वायरल ऑडियो लगभग 4 मिनट का है I बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी ठेके को लेकर जमकर बहस शुरू हुआ I इस ऑडियो क्लिप को छत्तीसगढ़ इंडियन नेशनल कांग्रेस ने अपने ऑफिसियल फेसबुक पेज पर शेयर किया है। वहीं इस वायरल ऑडियो से कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर कड़े आरोप लगाते हुए कहा कि साय सरकार के सुशासन में बीजेपी नेता और कलेक्टर औकात-औकात का खेल, खेल रहे हैं I

    कलेक्टर बता रहा है कि काम कैसे बाँटना है ? वहीं बीजेपी नेता कलेक्टर को नौकर बता रहा है, जान से मारने की धमकी दे रहा है I बीजेपी के शासन में कामों का बंदरबांट चल रहा है, ठेकेदारों का खेल चल रहा है I आये दिन सड़क हादसे, बलौदाबाजार जैसे काण्ड इससे पहले प्रदेश में नही हुआ लेकिन साय सरकार के शासन में बीजेपी नेताओं को यही असलियत है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5375

    https://golden36garh.com/?p=5422

  • सीएम ने कहा IED ब्लास्ट में शहीद जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगा

    सीएम साय ने कहा IED ब्लास्ट में शहीद जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगा

    बीजापुर आईईडी ब्लास्ट में दो जवान शहीद और चार जवान घायल हुए हैं Iघायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया I IED Blast में आरक्षक सत्तेर सिंह और भरत लाल साहू शहीद हो गये I मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर जिले के मंडीमिरका के जंगलों में आईईडी विस्फोट में एसटीएफ के दो जवानों की शहादत को नमन और शहीद जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है । मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलियों के खात्मे के लिए सरकार अभियान चला रहा है जिससे नक्सली घबराए हुए हैं और कायराना हरकत कर रहे हैं I सीएम ने आगे कहा कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगा Iनक्सलवाद को समाप्त करने की लड़ाई जारी रहेगा I शहीद हुए आरक्षक भरत लाल साहू रायपुर के रहने वाले हैं और शहीद जवान सत्तेर सिंह नारायणपुर के रहने वाले हैं I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5262

    https://golden36garh.com/?p=5267

  • नेशनल हाईवे-63 पर जल भराव के कारण लगा चका जाम

    नेशनल हाईवे-63 पर जल भराव के कारण लगा चका जाम

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मानसून इन दिनों उफान पर है I बीजापुर में आधी रात को झमाझम बारिश से जनजीवन उथल-पुथल हो गया है I नेशनल हाईवे-63 के जांगला के पास पानी भरने से मार्ग अवरूद्ध हो गया है। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई है I जगदलपुर से भोपालपटनम नेशनल हाईवे-63 पर जांगला में सड़क पर पानी भरने से विधायक विक्रम मंडावी भी फंस गये। बाद में एक ट्रेक्टर मंगाया गया जिसे वे खुद चलाकर कमर से ऊपर तक पानी भरे होने के बावजूद सड़क को पार किये I विधायक विक्रम मंडावी ने बताया कि उनको अंतिम संस्कार में शामिल होने जाना था इसलिए वे जोखिम उठाते हुए खुद ट्रेक्टर से सड़क को पार किये I विधायक विक्रम मांडवी जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम के भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5222

    https://golden36garh.com/?p=5230

  • प्रेसर IED ब्लास्ट से निर्दोष ग्रामीण ने गँवाया अपना पैर

    प्रेसर IED ब्लास्ट से निर्दोष ग्रामीण ने गँवाया अपना पैर

    बीजापुर जिले में नक्सिलयों द्वारा लगाये गये प्रेशर IED की चपेट में आने से एक 22 साल के युवक का पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया I दायें पैर पूरा उखड़ गया है जबकि बाएँ पैर में भी काफी चोटें आयी है I जवानों ने घायल युवक का कैम्प में मरहमपट्टी किया उसके बाद बीजापुर के अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया I
    पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, घायल मांडवी नन्दा छुटवाई गाँव का निवासी है, जो अपने ट्रेक्टर से तर्रेम की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में किनारे पर ट्रेक्टर को रोककर पेशाब करने गया तो नक्सलियों द्वारा बिछाये गये प्रेशर IED में पैर रख दिया और विस्फोट होने से उसके पैरों में गंभीर चोटें आई हैं I नक्सलियों ने प्रेशर IED जवानों को मारने के लिए बिछाये थे लेकिन ग्रामीण युवक इसकी चपेट में आ गया जिससे बड़ा हादसा हो गया I अब तक कुल 5 लोगों की महीने भर में IED ब्लास्ट से मौत हो चुकी है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4025

    https://golden36garh.com/?p=4032