
भीषण गर्मी बन रहा मौत का कारण
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी ने अपना विक्राल रूप धारण किया हुआ है I भीषण गर्मी की वजह से बिलासपुर में दो लोगों की मृत्यु हो गई है I इसमें एक मजदूर है जो रोड़ लाइन्स में काम करता था और दूसरी महिला जो गोबर से धूप में कंडे बनाने के दौरान बेहोश हो गई और शुक्रवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई I
सूत्रों के मुताबिक, अनुपपुर का रहने वाला फेंकुराम उरावं कोरबा में डीसी रोड़ लाइन्स में जो कि ठेकेदारी का कंपनी है, में काम करता था I काम करने के बाद वह अपने साथियों के साथ अपने कमरे में खाना खाने बैठा और बेहोश हो गया I इलाज के लिए सिम्स हॉस्पिटल में ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया I अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पता चल सकता है I दूसरी घटना सीपत थाना क्षेत्र का है जहाँ एक औरत घरेलू काम करती थी जिसकी गोबर के कंडे बनाने के दौरान उसकी अचानक मौत हो गई I उक्त दोनों के मौत का कारण भीषण गर्मी को बताया जा रहा है I
READ MORE :

Leave a Reply