
आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल तापमान में हो सकती है गिरावट
पिछले कुछ दिन से आसमान में हल्के बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है I मौसम विभाग के जानकारी के अनुसार, पिछले एक सप्ताह से अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है और ये गिरावट का दौर अभी अगले 24 घंटे तक रहने के आसार हैं I मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 24 घंटे तक तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट देखने को मिल सकती है, लेकिन उसके बाद 3 से 4 डिग्री तक पारा ऊपर भी जा सकता है I आज शनिवार को बिलासपुर में तापमान 36 डिग्री है |
शुक्रवार को राजधानी रायपुर में दिनभर बादल छाने के साथ हल्की बूंदा बांदी भी देखने को मिली थी I छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान अंबिकापुर में 37.6 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री नारायणपुर में रहा I

READ MORE :

Leave a Reply