
छत्तीसगढ़ बिलासपुर में चल रही शूटिंग संघर्ष एक जंग की
छत्तीसगढ़ में अब फिल्मोद्योग धीरे से प्रगति पर है। छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री की बात करें तो अब यहां अच्छे काम अच्छे प्रोडक्शन हाउस के बढ़ते विकास को देखकर अच्छा लगने लगा है। अब यहां आए दिन अच्छे प्रोजेक्ट देखने को मिलते हैं। छत्तीसगढ़ में अब अन्य राज्यों से टीम आकर शूट करती है। यहां के कलाकारों को अब नाम और पहचान मिलने लगी है। आप नए कलाकारों की प्रतिभा देखकर अभिभूत हो जाएंगे। राज्य सरकार को अब कलाकारों के हित के लिए योजना बनाने की आवश्यकता है। जो आनेवाले समय में होगा भी। हाल ही में बिलासपुर जिले में एक फिल्म की शूटिंग हो रही है। फिल्म का नाम “संघर्ष एक जंग” है। इस फिल्म के निर्देशक रतन कुमार जी हैं, जो कि उड़िया इंडस्ट्री में अपने काम को लेकर जाने जाते हैं। जो अब छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्देश कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता बाबा देवांगन जी हैं। मुख्य भूमिका में हर्ष चंद्रा और नेहा पाणिग्रही हैं।


इनके अलावा छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता अजय पटेल जो बहुत फेमस विलेन के रूप में जाने हैं , वे खलनायक की भूमिका में नज़र आएंगे । फिल्म में बहुत से पात्र चरित्र है, जिन्हें आप फिल्म रिलीज होने के बाद देख पाएंगे। आपको बता दें इस फिल्म में हीना कौशिक ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हीना ने अपने फिल्म में किरदार को लेकर ज्यादा कुछ अभी नहीं बोला है। लेकिन उन्होने ये जरूर बोला कि रतन जी के डायरेक्शन में काम करके उन्हें बहुत अच्छा लगा।

वही इकबाल खान भी फिल्म में नज़र आएंगे। जिन्की एक फिल्म पहले ही MX PLAYER में आ चुकी है। SKD एकेडमी में एक्टिंग सिख रहे बच्चों ने भी इस फिल्म में जबरदस्त काम किया है। देविक बैस जो छत्तीसगढ़ के नन्हें कलाकार हैं, फिल्म में हीरो के बचपन का किरदार निभाया है, और इशिका प्रजापति नन्हे शिव की बड़ी बहन के रूप में नज़र आएगी। आपको बता दे की फिल्म संघर्ष एक जंग में हीना कौशिक, देविक बैस और इशिका प्रजापति ने काम किया है और तीनो ही कलाकारों ने अपनी एक्टिंग की शिक्षा SKD एकेडमी से ग्रहण किया है और अब फिल्मो में काम कर रहे हैं। मुख्य भूमिका में हर्ष चंद्रा आपको एक्शन करते नजर आएंगे। रतन कुमार जी ने बताया की फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है अब गाना रह गया है, जिसे छत्तीसगढ़ से बlहर शूट करेंगे। ये फिल्म 2023 में आपको देखने मिलेगी, तो इंतजार करेंगे सभी कलाकारों को परदे पर एक साथ देखने के लिए।
YOU LIKE :
Leave a Reply to आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल तापमान में हो सकती है गिरावट – GOLDEN CHHATTISGARH Cancel reply