गुरु पूर्णिमा पर आज है खास

गुरु पूर्णिमा पर आज है खास

गुरु पूर्णिमा पर आज है खास l हमारे हिंदु धर्म में हर त्योहार को धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसा ही एक त्योहार ‘गुरु पूर्णिमा’। इस दिन सब लोग अपने-अपने गुरु को विश करके आशीर्वाद लेते हैं। कहा जाता है कि इस दिन वेद व्यास जी का जन्म हुआ था। जिसके कारण बड़े श्रद्धा-भाव के साथ इस दिन को मनाया जाता है। गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।हिंदू पंचांग के चौथे महीने आषाढ़ की पूर्णिमा के दिन ही गुरु पूर्णिमा आती है। पौराणित कथाओं की मानें तो वेद व्यास ने ही मानव जाति को चारों वेदों का ज्ञान दिया था। जिसके कारण उन्हें गुरुओं के गुरु माना जाता है।

टीचर के अलावा हमें सही मार्गदर्शन कराने वाला भी हमारा गुरु कहलाता है, वो फिर चाहे मां-बाप, भाई बहन या दोस्त ही क्यों न हो। आज हम आपको कुछ ऐसे विशेज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें भेजकर आप अपने गुरु को विश कर सकते हैं।

गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।

गुरुरेव परंब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः।।

गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं!

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts