
अंबिकापुर-रायपुर-बिलासपुर के बीच अब सप्ताह में 5 दिन फ्लाई बिग भरेगी उड़ान
अंबिकापुर, रायपुर और बिलासपुर के बीच 19 दिसम्बर से संचालित हुए हवाई सेवा में अब फेरबदल किया गया है। अब यह हवाई सेवाएं सप्ताह में पांच दिन उपलब्ध होगी। इससे पहले यह सेवा सप्ताह में तीन दिन (गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार) ही संचालित होती थी। हफ्ते में छह दिन सेवा शुरू करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन दरिमा हवाई अड्डे में स्टाफ की कमी के चलते इसे लागू नहीं किया जा सका।

हवाई सेवा में बदलाव के बाद फ्लाई बिग एयरलाइंस ने अब संशोधित समय-सारिणी जारी की है, जिसमें यह सेवा मंगलवार से शनिवार तक उपलब्ध रहेगा। अब नए समय जारी करने के बाद समय सारणी कुछ इस प्रकार है :
- रायपुर से अंबिकापुर: सुबह 9:00 बजे प्रस्थान, 10:15 बजे आगमन।
- अंबिकापुर से बिलासपुर: सुबह 10:40 बजे प्रस्थान, 11:35 बजे आगमन।
- बिलासपुर से अंबिकापुर: दोपहर 12:00 बजे प्रस्थान, 12:55 बजे आगमन।
- अंबिकापुर से रायपुर: दोपहर 1:20 बजे प्रस्थान, 2:30 बजे आगमन।

फ्लाई बिग एयरलाइंस द्वारा हवाई सेवा में संसोधन करने के बाद अब हवाई यात्रा करने यात्रियों को सप्ताह में तीन दिन के बजाय अब पांच दिन हवाई सफर करने को मिलेगा जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा। हालांकि, स्टाफ की कमी के कारण छह दिन सेवा का सपना अधूरा रह गया है। हवाई सेवा से जुड़े अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में इस समस्या का समाधान कर हफ्ते में छह दिन की सेवा प्रदान की जाएगी।
Read More :
26 जनवरी तक प्रदेश में होंगे 151 जन औषधि केंद्र, सीएम साय ने किया दावा

Leave a Reply