
चंद्रपुर और भेड़िया में हुआ बड़ा सड़क दुर्घटना, जानिए घटनाओं को विस्तार से
छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में सूरजपुर के पास चंद्रपुर ओवरब्रिज में एक तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में दो महिलाओं और एक बच्चे समेत कुल सात लोग सवार थे। वाहन में सवार लोग अंबिकापुर से मनेन्द्रगढ़ एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो का पीछे का पहिया अचानक निकलने से यह बड़ा हादसा हुआ। मृतकों में 46 वर्षीय रीता चौधरी, 40 वर्षीय पुष्पा माझी और 28 वर्षीय आनंद चौधरी शामिल हैं। घटना में घायल अजय नाथ चौधरी और उनके 10 वर्षीय पुत्र अनिकेत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दूसरी ओर, प्रतापपुर में भी एक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। गुरुवार शाम भेड़िया गांव के पास एक एंबुलेंस चालक की मौत हो गई। चंद्रभास्कर पटेल, जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर में एंबुलेंस चालक थे, बाइक से आरटीओ कार्यालय अंबिकापुर गए थे। लौटते समय उनका संतुलन बिगड़ने से वे दुर्घटनाग्रस्त हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ये घटनाएँ सड़क सुरक्षा को लेकर एक चेतावनी है कि कैसे आपकी एक छोटी सी भूल या गलती बहुत बड़े हादसे का शिकार हो सकता है। जिसका खामियाजा आपके और आपके परिवार को भुगतना पड़ सकता है।
Read More :

Leave a Reply