छत्तीसगढ़ में 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षाएं अनिवार्य मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ में 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षाएं अनिवार्य मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 5वीं और 8वीं के लिए केंद्रीकृत परीक्षा का फैसला
Exam Hall (demo image)

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 5वीं और 8वीं के लिए केंद्रीकृत परीक्षा का फैसला

छत्तीसगढ़ सरकार ने शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए सत्र 2024-25 से कक्षा 5वीं और 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षाएं आयोजित करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे शिक्षा स्तर को बेहतर बनाने और शैक्षणिक वातावरण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लागू किया है।

यह परीक्षा राज्य के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में आयोजित की जाएगी, जबकि सीबीएसई और आईसीएसई पाठ्यक्रम वाले स्कूल इस प्रक्रिया से बाहर रहेंगे। स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने बताया कि परीक्षाएं मार्च माह में जिला स्तर पर निशुल्क आयोजित की जाएंगी।

गोपनीयता और गुणवत्ता पर विशेष जोर
सचिव ने बताया कि प्रश्न पत्र विषय विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा गोपनीयता के साथ तैयार किए जाएंगे और इन्हें परीक्षा केंद्रों के निकटवर्ती थानों में सुरक्षित रखा जाएगा। शिक्षकों को प्रश्न पत्र के नमूने पहले से उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि छात्र सही दिशा में तैयारी कर सकें।

उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन केंद्रीय मूल्यांकन केंद्रों में उन्हीं शिक्षकों द्वारा किया जाएगा, जो संबंधित कक्षाओं को पढ़ाते हैं। चौथी और सातवीं की पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अन्य विद्यालयों में होगा।

पूरक परीक्षा की व्यवस्था
अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को दो महीने के भीतर पूरक परीक्षा का अवसर मिलेगा, लेकिन उन्हें अगली कक्षा में पास कर दिया जाएगा। सचिव ने यह भी स्पष्ट किया कि परीक्षा की तैयारी के लिए संकुल समन्वयकों और प्रधान पाठकों की बैठकें आयोजित होंगी।

इस पहल का उद्देश्य छात्रों की शैक्षणिक क्षमता को बढ़ावा देना और शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना है।

Read More :

शिक्षक द्वारा शिक्षा व्यवस्था भंग करने पर शिक्षा विभाग ने किया निलंबित

रायपुर से मैनपाट जा रहे पांच दोस्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts