रायपुर से मैनपाट जा रहे पांच दोस्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

रायपुर से मैनपाट जा रहे पांच दोस्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
रायपुर से मैनपाट जा रहे पांच दोस्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
Demo Pics

रायपुर से मैनपाट जा रहे पांच दोस्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

सरगुजा जिले में ट्रक और कार के बीच जबरदस्त भिड़ंत होने से एक दर्दनाक हादसा होने घटना सामने आई है । बताया जा रहा है कि पाँच दोस्त रायपुर से मैनपाट घूमने के लिए निकले थे लेकिन एक भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा शनिवार करीब 5 बजे का बताया जा रहा है, जहाँ तेज रफ्तार ट्रक और कार के बीच में एनएच-130 पर जोरदार भिडंत हो गई।

हादसा इतना भयानक था कि हादसे में 4 दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, एक को गंभीर हालत में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान रायपुर के चंगोराभाटा निवासी दिनेश साहू, संजीव और राहुल के रूप में की गई है। हादसे में दो अन्य युवकों की भी मौत हुई है, जिनके नाम का अभी खुलासा नहीं हो सका है।

Read More : छत्तीसगढ़ में साइबर ठगी की बढ़ती घटनाएँ, आइये जानते हैं इससे कैसे बचें ?

जानकारी के मुताबिक, यह पांचों युवक शनिवार शाम को रायपुर से जगदलपुर घूमने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में उन्होंने मैनपाट जाने का निर्णय लिया। इस दौरान वे अपने दो अन्य दोस्तों को भी साथ ले गए और अंबिकापुर के लिए कार से रवाना हुए। दुर्घटना उदयपुर थाना क्षेत्र के गुमगा में हुई, जब यह कार अंबिकापुर से करीब 60 किलोमीटर पहले तेज रफ्तार ट्रक से टकराई।

हादसा इतना भीषण था कि कार के चीथड़े उड़ गए और युवक कार में फंस गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कटर से कार काटकर शवों को बाहर निकाला। हादसे के समय घना कोहरा था, जिसके कारण कार चालक सामने से आ रहे ट्रक को देख नहीं सका।

उदयपुर थाना प्रभारी ने बताया कि सभी शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर में रखा गया है और परिजनों को दुर्घटना की सूचना दे दी गई है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। हादसे के बाद ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया है, जिसके खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Read More : मस्तूरी में बैंक मैनेजर के खिलाफ किसान ने दी आत्महत्या धमकी

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts