एडल्ट फिल्म मामले में ED की छापेमारी, राज कुंद्रा ने तोड़ी चुप्पी

एडल्ट फिल्म मामले में ED की छापेमारी, राज कुंद्रा ने तोड़ी चुप्पी
RAJKUNDRA STATEMENT

एडल्ट फिल्म मामले में ED की छापेमारी, राज कुंद्रा ने तोड़ी चुप्पी

29 नवंबर को राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के घर और ऑफिस पर ईडी ने छापा मारा। यह कार्रवाई एडल्ट फिल्म निर्माण और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में की गई। इस पूरे मामले पर पहली बार राज कुंद्रा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और एक स्टेटमेंट जारी कर अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी को बार-बार इस विवाद में घसीटे जाने पर नाराजगी जताई।

RAJKUNDRA

राज कुंद्रा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट साझा किया। उन्होंने लिखा, “मीडिया में नाटक करने का हुनर है, चलिए सच्चाई सामने लाते हैं। मैं पिछले चार सालों से चल रही जांच में पूरा सहयोग कर रहा हूं। जहां तक ​​सहयोगियों, पोर्नोग्राफी और मनी लॉन्ड्रिंग के दावों का सवाल है, तो हम बस इतना कहेंगे कि सनसनीखेज बातें सच्चाई को नहीं छिपा सकतीं। अंत में न्याय की जीत होगी।” उन्होंने आगे लिखा, “मेरी पत्नी का नाम बार-बार असंबंधित मामलों में घसीटने की जरूरत नहीं है। कृपया सीमाओं का सम्मान करें।”

शिल्पा शेट्टी के वकील का बयान

शिल्पा शेट्टी के वकील प्रशांत पाटिल ने भी मीडिया से अपील करते हुए कहा कि शिल्पा का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने मीडिया रिपोर्ट्स को गुमराह करने वाला बताया और कहा,
“हम मीडिया से अनुरोध करते हैं कि इस मामले में शिल्पा शेट्टी का नाम, फोटो या वीडियो इस्तेमाल न करें।”

ईडी का छापा और जांच

ईडी ने 29 नवंबर को मुंबई और उत्तर प्रदेश समेत 15 लोकेशन्स पर छापेमारी की। इन छापों के दौरान राज कुंद्रा से पूछताछ भी की गई। यह मामला 2021 में राज कुंद्रा की गिरफ्तारी से जुड़ा है, जब उन पर मोबाइल एप्लिकेशन और अन्य प्लेटफॉर्म्स के जरिए अश्लील सामग्री प्रसारित करने का आरोप लगा था।

राज कुंद्रा ने अपने बयान में साफ किया कि वे जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं और सच सामने आने की उम्मीद रखते हैं। उन्होंने मीडिया से आग्रह किया कि उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी को इस विवाद से दूर रखा जाए। इस बयान के बाद राज कुंद्रा ने उम्मीद जताई है कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और अंत में सच की जीत होगी।

Read More : कलेक्टर ने किसान बनकर धान खरीदी केंद्र की पोल खोली

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts