पैसे के विवाद में युवक की फावड़े से हत्या, रायपुर में बढ़ा तनाव

फावड़ा से हत्या
रायपुर में 24 घंटे के अंदर तीन हत्याएं, पुलिस प्रशासन अलर्ट

रायपुर में 24 घंटे के अंदर तीन हत्याएं, पुलिस प्रशासन अलर्ट

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पिछले 24 घंटे के भीतर हुई तीन हत्याओं ने शहर को हिला दिया है। इन घटनाओं ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस लगातार इन मामलों की जांच में जुटी हुई है। रायपुर के विनायक सिटी में मंगलवार रात नोहर मानिकपुरी (23) ने अपने साथी संतोष (40) की फावड़े से वार कर हत्या कर दी। दोनों एक ही मकान में रहते थे और निर्माण कार्य में मजदूरी करते थे। बताया जा रहा है कि घटना से पहले दोनों ने साथ बैठकर शराब पी थी। 

पैसे को लेकर हुई बहस ने जल्द ही झगड़े का रूप ले लिया। गुस्से में नोहर ने संतोष का गला दबाने के बाद फावड़े से सिर पर वार किया, जिससे संतोष की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद नोहर संतोष के शव के पास बैठा रहा। अन्य मजदूरों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 

इस घटना से पहले रायपुर में अज्ञात आरोपियों ने दो अन्य व्यक्तियों की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। ये घटनाएं अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थीं कि एक और हत्या ने सनसनी फैला दी। लगातार हो रही इन वारदातों ने पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। 

पुलिस का कहना है कि सभी घटनाओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। शांति बनाए रखने और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुधारने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। रायपुर पुलिस ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी देने की अपील की है। 

Read More :

“द साबरमती रिपोर्ट” फिल्म हुआ छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री

महाराष्ट्र चुनाव से पहले विनोद तावड़े पर नोट बांटने के आरोप

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts