
नवंबर में यात्रा करने से पहले चेक करें रद्द की गई ट्रेनों की सूची
रेलवे ने नवंबर महीने में नेटवर्क विस्तार और नई रेल लाइनों के निर्माण कार्य के चलते कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। इन निर्माण कार्यों के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। इस बीच रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से जरूर जांच लें, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।
रद्द की गई ट्रेनों में जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस (11265) को 16 से 19 नवंबर तक, और अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस (11266) को 17 से 20 नवंबर तक रद्द किया गया है। इसके अलावा, बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस (18247) 15 से 19 नवंबर तक और रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस (18248) 16 से 20 नवंबर तक रद्द रहेगी। अन्य रद्द ट्रेनों में रीवा-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल (11751) 18 नवंबर को, चिरमिरी-रीवा पैसेंजर स्पेशल (11752) 19 नवंबर को, और दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस (18203) 17 नवंबर को शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस (18205) 14 नवंबर को, नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस (18206) 16 नवंबर को, और चिरमिरी-अनूपपुर पैसेंजर स्पेशल (05755 और 05756) 19 नवंबर को रद्द की गई है।
रेलवे द्वारा किए जा रहे इन निर्माण कार्यों के कारण यात्री ट्रेन सेवा में अस्थायी बदलावों का सामना कर रहे हैं, लेकिन यह कदम भविष्य में बेहतर यात्रा सुविधा और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
Read More :
डॉ. सलीम राज का बड़ा फैसला, तकरीरों के लिए अब बोर्ड की मंजूरी जरूरी
पुराना बिलासपुर रेलवे स्टेशन बनेगा म्यूजियम, रेलवे ने तैयार किया नया डिजाईन

Leave a Reply