पुराना बिलासपुर रेलवे स्टेशन बनेगा म्यूजियम, रेलवे ने तैयार किया नया डिजाईन

railway station new models
Bilaspur Railway Station

पुराना बिलासपुर रेलवे स्टेशन बनेगा म्यूजियम, रेलवे ने तैयार किया नया डिजाईन

बिलासपुर रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण को लेकर बड़ी खबर आई है। 135 साल पुराने ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन भवन को तोड़ने की योजना का स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध किया था। इस विरोध के चलते सरकार को योजना में बदलाव करना पड़ा। अब इस ऐतिहासिक भवन को म्यूजियम के रूप में संरक्षित किया जाएगा।

रेलवे विभाग ने जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस भवन को स्मारक बनाने का निर्णय लिया है। नवीनीकरण का कार्य “अमृत भारत स्टेशन योजना” के तहत किया जा रहा है। स्टेशन की नई ड्राइंग और डिजाइन तैयार करने का काम अंतिम चरण में है। जल्द ही इस डिजाइन को आम जनता के लिए प्रदर्शित किया जाएगा।

स्थानीय लोगों ने पुरानी इमारत को तोड़ने का पुरजोर विरोध करते हुए इसे शहर की धरोहर बताया। मामला कोर्ट तक पहुंचा, जहां से आदेश आने के बाद सरकार को अपनी योजना में बदलाव करना पड़ा। अब पुरानी इमारत को म्यूजियम के रूप में संरक्षित रखा जाएगा।

नए मॉडल में पुरानी इमारत को भी जोड़ा गया

रेलवे की टीम ने नए मॉडल में पुरानी इमारत को भी शामिल किया है। ऐतिहासिक भवन को नए डिजाइन में ऐसे शामिल किया गया है कि स्टेशन का भव्य रूप तैयार होने के साथ-साथ इतिहास की झलक भी नजर आएगी।

स्टेशन के नवीनीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। गेट नंबर 3 के सामने लगे शेड को हटाने का कार्य भी शुरू हो गया है। निर्माण कार्य के लिए तोड़फोड़ प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। रेलवे विभाग का दावा है कि तय समय सीमा के भीतर नवीनीकरण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। पुरानी इमारत को संरक्षित रखने के निर्णय से बिलासपुर के निवासियों ने राहत की सांस ली है। लोग इस भवन को अपनी संस्कृति और इतिहास से जुड़ा मानते हैं। म्यूजियम बनने के बाद यह भवन बिलासपुर की शान बनकर उभरेगा।

Read More :

बरेली में दिशा पाटनी के पिता के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 135 रनों से हराया, सीरीज 3-1 से अपने नाम की

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts