पति की नौकरी बचाने के लिए महिला ने लगाए झूठे आरोप

पति की नौकरी बचाने के लिए महिला ने लगाए झूठे आरोप

दुष्कर्म के झूठे आरोपों में बड़ा खुलासा, पति की नौकरी बचने के लिए रची साजिश

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एक महिला ने उसके साथ हुए दुष्कर्म मामले में थाने में एफआईआर दर्ज कराया थी लेकिन अब मामले ने नया मोड़ ले लिया है। सरसींवा थाना क्षेत्र की एक महिला, जिसने भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष जालान समेत चार अन्य व्यक्तियों पर दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगाए थे, लेकिन अब अपने दिए बयान से मुकर गई है। महिला ने मीडिया के सामने आकर इस बात को स्वीकार किया कि उसने अपने पति की नौकरी बचाने के लिए झूठे आरोप लगाए थे।

महिला ने भाजपा सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिला अध्यक्ष सुभाष जालान, जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के सीईओ प्रतीक प्रधान, समिति प्रबंधक मोतीलाल प्रधान और बलौदाबाजार निवासी माखन सिंह कंवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी थी। लेकिन अब उसने दावा किया है कि इन आरोपों का कोई आधार नहीं था।

महिला ने खुलासा किया कि उनके पति, जो सहकारी समिति में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होने के बाद उन्होंने ये आरोप लगाए। महिला ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष जालान और सीईओ प्रतीक प्रधान से कभी मुलाकात तक नहीं की। कुछ समय पहले जनपद पंचायत बिलाईगढ़ में भी एक महिला ने आरोप लगाए थे, जिन्हें बाद में न्यायालय ने झूठा करार दिया।

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह पार्टी को बदनाम करने और लोकप्रिय नेताओं की छवि खराब करने का प्रयास था। भाजयुमो जिला महामंत्री रज सिंह ने इसे “चरित्र हत्या” बताते हुए कहा कि साजिशकर्ताओं पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। यह मामला पुलिस और प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। क्षेत्र के लोगों ने मांग की है कि झूठे आरोप लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। इस घटना ने क्षेत्र में चर्चा को तेज कर दिया है और झूठे आरोपों के बढ़ते मामलों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

Read More :

बरेली में दिशा पाटनी के पिता के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 135 रनों से हराया, सीरीज 3-1 से अपने नाम की

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts