संजय दत्त ने जुड़वां बच्चों के जन्मदिन पर साझा कीं प्यारी तस्वीरें

संजय दत्त ने मनाया जुड़वां बच्चों का जन्मदिन

बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त, जो अपने दमदार अभिनय और अनोखे किरदारों से दर्शकों का दिल जीतते आए हैं, आज अपने जुड़वां बच्चों, शाहरान और इकरा का जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर कीं, जो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रही हैं। 

संजय दत्त ने अपने दोनों बच्चों के साथ एक कोजी फोटो शेयर की, जिसमें वह घर के आरामदायक माहौल में दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में उनकी बेटी इकरा उनकी गोद में लेटी हुई हैं, जबकि बेटा शाहरान उनके बगल में खड़ा है। इस फैमिली मोमेंट में पिता और बच्चों के बीच का प्यार साफ झलक रहा है। 

इसके अलावा, संजय ने अपनी पत्नी मान्यता दत्त और बच्चों के साथ एक और खूबसूरत फोटो शेयर की है, जिसमें वह एक स्कूटर पर बैठे नजर आ रहे हैं। स्कूटर के आगे उनके दोनों बच्चे खड़े हैं, जबकि पीछे की सीट पर मान्यता दत्त बैठी हैं। यह फोटो एक हैप्पी मिडिल क्लास फैमिली की तस्वीर को दर्शाती है, जहां हर सदस्य के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है। 

संजय दत्त ने इन तस्वीरों के साथ एक प्यारा संदेश भी लिखा। उन्होंने लिखा, “डियर शारू और इकरा, आप दोनों को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। भगवान आपको खुश और कामयाब बनाए। जमकर पढ़ाई करो और अच्छे काम पर फोकस करो। सबसे जरूरी बात कि हमेशा विनम्र बने रहो। लव यू बोथ एंड वी आर ऑलवेज देयर फॉर यू।”

संजय दत्त के फैंस ने इन तस्वीरों और संदेश पर खूब प्यार जताया और उनके बच्चों को जन्मदिन की बधाइयां दीं। संजय दत्त के करियर की बात करें तो आने वाले दिनों में वह कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। उनकी आगामी फिल्मों में दि राजा साहब, केडी दि डेविल और विदामुयार्ची शामिल हैं। इसके साथ ही, फैंस को उनकी सुपरहिट सीरीज मुन्नाभाई की तीसरी फिल्म का भी बेसब्री से इंतजार है, जिस पर काम चल रहा है।

दुर्ग में हुआ बड़ा सड़क हादसा एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर मौत

मां महामाया एयरपोर्ट का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुआ उद्घाटन

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts