दुर्ग में हुआ बड़ा सड़क हादसा एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर मौत

A truck run into the sidewalk and crush the car.

तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, तीन की मौत

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र के ढ़ौर गांव में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के चार लोग तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आ गए। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है।

जानकारी के अनुसार, यह परिवार कचांदुर में एक गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बाइक से अपने गांव लौट रहा था। सुबह जब वे ढ़ौर गांव के पास पहुंचे, तब एक तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि 32 वर्षीय राजेश साहू, उसकी 28 वर्षीय बहन रानी साहू, और उनकी 12 वर्षीय भांजी की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में एक दो साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार, बच्ची की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है।

हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने तुरंत चक्काजाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता।

सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। पुलिस ने गुस्साए ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया और दुर्घटना के जिम्मेदार हाईवा चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। फिलहाल, प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, और पुलिस ने हाईवा चालक की तलाश शुरू कर दी है, जो हादसे के बाद से फरार है।

इन्हें भी पढ़िए :-

मां महामाया एयरपोर्ट का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुआ उद्घाटन

दरभंगा से मुंबई आ रही स्पाइसजेट फ्लाइट ने की इमरजेंसी लैंडिंग

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts