गोविंदा ने गलती से अपने ही पैर पर मारी गोली

ACTOR : GOVINDA

गोविंदा ने अपने ही पैर पर accidentally मारी गोली

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा ने हाल ही में एक असामान्य स्थिति का सामना किया, जब उन्होंने गलती से अपने ही पैर पर गोली मार ली। हालांकि, डॉक्टरों ने बताया है कि वे खतरे से बाहर हैं। गोविंदा ने अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों को एक ऑडियो संदेश जारी कर जानकारी दी कि डॉक्टरों, अपने माता-पिता और चाहने वालों की कृपा से उनकी स्थिति अब स्थिर है।

अभिनेता ने बताया कि गोली उनके घुटने के पास लगी थी, लेकिन समय पर चिकित्सा सहायता मिलने से कोई गंभीर चोट नहीं आई है। उन्होंने सभी से प्रार्थना करने की अपील की और कहा कि अब वे आराम कर रहे हैं। गोविंदा का यह ऑडियो संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिससे उनके प्रशंसक राहत की सांस ले रहे हैं।

यह घटना उनके फैंस और बॉलीवुड में हलचल मच गई, लेकिन अब जब अभिनेता ने अपनी स्थिति के बारे में स्पष्टता दी है, तो उनके चाहने वालों ने खुशी जताई है। गोविंदा के साथी कलाकार भी उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

फिलहाल, गोविंदा को डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है, और उम्मीद की जा रही है कि वे जल्द ही अपने सामान्य जीवन में लौट आएंगे। उनके प्रशंसकों ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं, और सभी की नजर उनकी स्वास्थ्य अपडेट पर बनी हुई है।

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=7353

https://golden36garh.com/?p=7321

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts