
गणेश विसर्जन और ईद के मौके पर 250 जवानों को किया गया
गणेश विसर्जन और ईद मिलाद-उन-नवी के मौके पर शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला पुलिस बल ने शनिवार को एक पैदल फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व में यह मार्च शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और मुख्य मार्गों पर किया गया, जिसमें लगभग तीन सौ पुलिसकर्मी शामिल थे।
पुलिस ने त्योहारों को ध्यान में रखते हुए शहर के प्रमुख क्षेत्रों और चौक-चौराहों पर 250 जवान तैनात किए हैं। ये जवान पेट्रोलिंग के साथ-साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने गुंडा-बदमाशों की परेड भी की है, जिसमें 175 को थानों में पेश किया गया और 76 को जेल भेजा गया। एक दर्जन से अधिक बदमाशों के पास से धारदार हथियार बरामद किए गए हैं।
एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि विशेष अभियान के तहत पुलिस का लक्ष्य है कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अशांति न हो और लोग सुरक्षित माहौल में त्योहार मना सकें।
READ MORE :
Leave a Reply