कौशल्या मंदिर की छत से पानी टपकने की घटना पर राजनीति गरमाई

माता कौशल्या मंदिर

छत से पानी टपकने पर माता कौशल्या मंदिर की गुणवता पर बीजेपी ने कांग्रेस पर उठाया सवाल

रायपुर से मात्र 25 किलोमीटर दूर स्थित विश्व के एकमात्र माता कौशल्या मंदिर की छत से पानी टपकने की खबर ने इस धार्मिक स्थल की प्रतिष्ठा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। तीन साल पहले कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बने इस मंदिर की निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। मंदिर की छत से पानी टपकने के कारण परिसर के भीतर पानी जमा हो चुका है, और अगर स्थिति नहीं सुधरी, तो मंदिर की प्रसिद्धि को धक्का लग सकता है।

इस घटना ने राजनीतिक बयानबाजी को भी जन्म दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार का उदाहरण बताया है और आरोप लगाया है कि करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद, मंदिर की छत से पानी टपक रहा है, जो पूर्व सरकार की नाकामी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में एक भी वादा पूरा नहीं किया और इसके कारण 2023 में सत्ता से हाथ धोना पड़ा।

इसके जवाब में, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री जानबूझकर मंदिर-मस्जिद के मुद्दों को तूल दे रहे हैं ताकि कानून व्यवस्था की नाकामी से ध्यान हट सके। उन्होंने मुख्यमंत्री से कानून व्यवस्था और विकास कार्यों पर ध्यान देने की मांग की है और महिलाओं की सुरक्षा पर भी जोर दिया है।         

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=6757

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts