
छत्तीसगढ़ में बीएड और डीएलएड प्रवेश के लिए पंजीयन शुरू
छत्तीसगढ़ में बीएड और डीएलएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पंजीयन 11 सितंबर तक किया जा सकता है। इसके बाद मेरिट सूची तैयार की जाएगी और दावा-आपत्ति की प्रक्रिया शुरू होगी।
प्रथम चरण के लिए, 16 से 18 सितंबर तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। प्राप्त आपत्तियों के निराकरण के बाद, 19 सितंबर को प्रथम सूची जारी की जाएगी। कालेजों में प्रवेश 24 सितंबर तक किए जाएंगे। 25 सितंबर को रिक्त सीटों की सूची जारी की जाएगी।

दूसरी सूची 26 सितंबर को जारी की जाएगी और दावा आपत्ति 27 सितंबर तक स्वीकार की जाएगी। दूसरी सूची के आधार पर प्रवेश 7 अक्टूबर तक होंगे। 8 अक्टूबर को खाली सीटों की जानकारी ली जाएगी, और 10 अक्टूबर से दूसरे चरण का प्रवेश शुरू होगा। दूसरे चरण में भी दो अलग-अलग समय पर प्रवेश सूची जारी की जाएंगी। दूसरे चरण के तहत प्रवेश 11 नवंबर तक किए जाएंगे और 12 नवंबर को खाली सीटों की जानकारी दी जाएगी।
पिछले वर्ष बीएड और डीएलएड की सभी सीटें भर गई थीं, और इस वर्ष भी लगभग 21 हजार सीटों में प्रवेश की उम्मीद है।
READ MORE :
Leave a Reply