
रायपुर कोर्ट में महिला जज ने कर्मचारी को मारा थप्पड़, कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन
रायपुर के न्यायिक परिसर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला जज ने चतुर्थ वर्ग के कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया। इस घटना से न्यायिक कर्मचारियों में भारी आक्रोश फैल गया, जिसके चलते उन्होंने काम बंद कर दिया और न्यायालय परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना ने न्यायिक कर्मचारियों के बीच आक्रोश और तनाव पैदा कर दिया है।
हालांकि, विवाद बढ़ता देख महिला जज ने जिला एवं सत्र न्यायधीश के सामने उस कर्मचारी से माफी मांग ली है। इधर, छत्तीसगढ़ न्यायिक कर्मचारी संघ ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए जिला एवं सत्र न्यायधीश को ज्ञापन सौंपा है और नाराजगी व्यक्त की है। संघ के अध्यक्ष युधेश्वर सिंह ठाकुर ने घटना को लेकर शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने की मांग की गई है।
न्यायिक कर्मचारी यूनियन ने भी घटना की निंदा करते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं न्यायिक प्रणाली की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं और इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। संघ के जिला अध्यक्ष परेश कुमार ने बताया कि महिला जज ने माफी मांग ली है, लेकिन इस घटना से कर्मचारियों में अभी भी नाराजगी बरकरार है।
READ MORE :
Leave a Reply