कोलकाता में ‘नबन्ना प्रोटेस्ट’ के तहत छात्रों का जोरदार विरोध हावड़ा हुआ सील

कोलकाता में ‘नबन्ना प्रोटेस्ट’ के तहत छात्रों का जोरदार विरोध, हावड़ा ब्रिज हुआ सील

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आरजी कर अस्पताल की महिला प्रशिक्षु डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। छात्र संगठनों का आरोप है कि ममता बनर्जी सरकार इस मामले से सही तरीके से निपटने में नाकाम रही है। इसके विरोध में छात्रों ने ममता बनर्जी से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग की है।

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तिरंगा झंडा और पोस्टर लेकर राज्य सचिवालय, नबन्ना की ओर मार्च किया। पुलिस ने इस प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी, बावजूद इसके बड़ी संख्या में छात्र विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। इस प्रदर्शन को भाजपा का समर्थन भी प्राप्त है, और इसे ‘नबन्ना प्रोटेस्ट’ नाम दिया गया है, जो हावड़ा स्थित नबन्ना भवन के सामने हो रहा है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कोलकाता के हावड़ा ब्रिज को सील कर दिया गया है और सचिवालय के आसपास के मार्गों को बंद कर दिया गया है। हिंसा की आशंका के चलते इलाके को तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा गया है, जिसमें 6000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। नबन्ना के आसपास 19 जगहों पर बैरिकेड लगाए गए हैं, कुछ स्थानों पर पांच-पांच एल्यूमीनियम बैरिकेड्स भी लगाए गए हैं ताकि प्रदर्शनकारियों को रोका जा सके।

शहर में तनावपूर्ण माहौल है, और प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सख्त सुरक्षा व्यवस्था की है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि दोषियों को जल्द से जल्द सजा दी जाए और राज्य सरकार को अपनी जिम्मेदारियों का पालन करना चाहिए I

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=6333

https://golden36garh.com/?p=6338

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts